मेरे बारे में

मेरा फोटो
मैं अभी भी अपने व्यक्तित्व की तलाश में भटक रहा हूँ...बचपन से एक निर्बाध झरने सा जंगल पहाड़ों को चीड़ते हुये बहते रहना मुझे हरदम अच्छा लगता था...तितलियों को उड़ते हुये देखता तो मन ललच जाता था उनके पंख चुराने को...कान्हा का मोरपंख मेरे मानस मे सबसे ज्यादा उपयुक्त वस्तु था खुद के शृंगार का...और बंसी की धुन पर राधा का नृत्य मन को उल्लासित करने का सबसे आसान उपाय...आज भी मेरे लिए ये सारे मौजूद हैं...ये हैं मेरी कल्पना में तो मैं हूँ...

रविवार, 18 अप्रैल 2010

खामोश दर्द

ख़ामोशी भी दर्द से रिश्ता जोड़े है पछताए है,
चुप चुप रह कर चुपके चुपके,घुल घुल कर मर जाए है।
हूक सी उठती है दिल में तो आँखें खून रुलाती हैं,
प्यास अगर जन्मों की हो तो प्यासी ही रह जाती है,
समझ के सब कुछ भी न समझे,न समझ के भी समझाए है।
कांच के किरचों सी आँखों में तन्हाई भी चुभती है,
जीवन रेख के अगल बगल से मृत्यु रेख उभरती है,
मर के भी हम जिंदा होते हैं, और जिंदा ही फिर मर जाए है।
गीली लकड़ी की तरह हम अन्दर अन्दर धधक रहे,
कमरे के एकांत में हम तो घुट घुट कर हैं फफक रहे,
धुआं धुआं हुआ मेरा अतीत है, और अब भविष्य भी धुधुआये है।
-नीहार

********************************************************
तुम -
कर्म जीवी
साध्वी नारी हो
मैं रूप भोग्य धरा
से चिपका एक प्रेत हूँ
बंद मुट्ठी से सरकती रेत हूँ।
तुम अपने बहिश्त में खुश हो
मैं अपने जहन्नुम में खुश
ख़ुशी ही सच्ची है
बाकि सब तो
सिर्फ झूठ
है।
-नीहार
*********************************************
( ये दोनों कवितायेँ मेरी प्रयोगवादी कविताओं की कड़ी में ही १९८८ से १९९० के बीच लिखी गयी थी। )

5 टिप्पणियाँ:

  1. dono hi rachnayein atyant sundar...
    http://dilkikalam-dileep.blogspot.com/
    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  2. तुम -
    कर्म जीवी
    साध्वी नारी हो
    मैं रूप भोग्य धरा
    से चिपका एक प्रेत हूँ...
    इतनी निर्मम इमानदारी से स्वीकार्य एक कवि का ही हो सकता है ...!!
    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं